गोइलकेरा/ रामगोपाल जेना : गोइलकेरा में शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुईड़ा के विभिन्न गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ स्वच्छता संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए पूरे पंचायत में प्रभात फेरी निकाली गई. झारखंड पंचायती राज के निर्देशानुसार स्वच्छता रैली निकाली गई. प्रतिनिधि और बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित नारों के साथ लोगों को स्वच्छ रहने और स्वच्छता का संदेश दिया. साथ ही साथ सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद पंचायत भवन परिसर, स्कूल परिसर, सड़क, नाली इत्यादि की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया. इस अवसर पर मुखिया डॉक्टर दिनेश चंद्र बोयपाई ने कहा स्वच्छता इंसान को निरोगी बनाती है और मन में आत्मविश्वास जगाती है, इसलिए खुद को स्वच्छ रखें और लोगों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करें. निरोग रहने का एकमात्र इलाज स्वच्छता है, इसलिए अपने घर के आसपास हमेशा साफ सफाई करें. ताकि किसी प्रकार की गंदगी ना फैले. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख निरूमणि कोड़ा, उपमुखिया सुशीला बानरा, वार्ड सदस्य संतनंदन जोंको, दुबराज बानरा, हरिचरण बहंदा, रायसिंह हेम्ब्रम, निरंजन बोयपाई, राजेश बानरा, गणेश पान, स्कूल के टीचर, अविभावक और सैकड़ों स्कूल बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.





