अनिल कुमार/ बोकारो : मारवाड़ी युवा मंच की उड़ान शाखा की ओर से बोकारो के चास मारवाड़ी पंचायत भवन में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 60 से 70 लोगों की मोतियाबिंद की जांच कर उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. ऑपरेशन के बाद सुबह में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
एक सप्ताह के बाद सभी को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया जाएगा. डॉ दीपिका इन मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन करेंगी. वही मारवाड़ी युवा मंच की उड़ान शाखा अध्यक्ष मीनू अग्रवाल ने बताया कि इस मोदियाबिंद जांच व ऑपरेशन शिविर से चास व आसपास के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा. आस पास के काफी लोग इस शिविर में आकर जांच करा रहे हैं.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हम मरीजों का आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, ताकि उनका रेकॉर्ड हमारे पास रहे. इससे भविष्य में अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी होग तो हम उनसे या फिर वे हम से संपर्क कर सकेंगे.




