जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने शुक्रवार को दिल्ली रेल मंत्रालय में केंद्रीय रेल मंत्री अशिवनी वैशनव से मुलाकात की. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि काफी देर तक रेल मंत्री से वार्तालाप हुई. उन्होंने रेल मंत्री का ध्यान टाटानगर से जयपुर सीधा रेल सेवा शुरू करने पर आकृष्ट कराया. (नीचे भी पढ़ें)
साथ हावड़ा-जयपुर ट्रेन को वाया टाटानगर सप्ताह में दो दिन चलाने का आग्रह किया. टाटानगर से जयपुर सीधी रेल सेवा शुरू करने में करीब एक साल का वक्त लगेगा. ऐसा केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि रेलवे के द्वारा 5500- 6000 किलोमीटर ट्रैक प्रति वर्ष बिछाने का काम किया जा रहा है. वर्तमान स्थिति में ट्रैक ओवरलोड चल रहा है. अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
चैम्बर अध्य्क्ष ने रेल मंत्री का ध्यान कोल्हान में रेल उपक्रम स्थापित करने के लिए आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि कोल्हान में 1400 लघु उद्योग है, रेल उपक्रम लगने से रेलवे को फायदा होगा साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा. जिस पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने संबंधित अधिकारी को जांच कर उचित कारवाई करने का निर्देश दिया.




