जमशेदपुर: किशोरी के अपहरण के आरोपी को डुमरिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र के शंकरपुर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद आरोपी इंद्रपाल को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई और उसके बाद कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान भी कराया है.(नीचे भी पढे)
डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव ने बताया की मोबाइल के जरिए आरोपी का लोकेशन शंकरपुर गांव में मिला था. इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची और छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी ने 19 मार्च को किशोरी का अपहरण किया था.




