जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे लोको कॉलोनी स्थित मां पहाड़ी मंदिर में प्रति वर्ष आयोजित होने वाली पहाड़ी पूजा के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ. मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया. इसके पश्चात संध्या समय कुमकुम पूजा आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान कमेटी के सभी मेंबर मौजूद रहे. कमेटी के महासचिव शिवाशंकर राव के अनुसार हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी मां पहाड़ी की पूजा-अर्चना की जायेगी. इस साल आगामी 3 मई से 9 मई तक भव्य पहाड़ी पूजा का आयोजन किया जायेगा.











