देवघर: यज्ञ समिति मारगोमुंडा की ओर से 24 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ एवं भागवत कथा सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा को लेकर सोमवार की सुबह 1050 कन्याएं व महिलाएं कलश लेकर ने मारगोमुंडा से 4 किलोमीटर की दूरी पर जयंती नदी पहुंची, इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. जहां यज्ञाचार्य संजय मिश्र और उनके सहयोगी पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच एक-एक करके कलश में जल भरवाया. इसके पश्चात महिलाओं ने 4 किलोमीटर की दूरी तय करके कलशयात्रा करते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)

जहां पंडितों द्वारा विधिवत कलश को स्थापित कराया गया. विदित हो कि मारगोमुंडा स्थित शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले यज्ञ को लेकर यज्ञ समिति के सदस्य द्वारा आकर्षक तरीके से यज्ञ स्थल, यज्ञ मंडप, तोरण द्वार, प्रवेश द्वार, निकासी द्वार, वेदी पूजन स्थल, भागवत कथा स्थल, विभिन्न देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित स्थल आदि का निर्माण कराया गया है. यज्ञ के आयोजन को लेकर मारगोमुंडा सहित इसके आस पास के इलाके के श्रद्धालुओं में भक्ति और खुशी की लहर है. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सदस्य के अलावे दर्जनों श्रद्धालु अपने अपने कार्यों में जुटे हुए हैं.



