जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी शाखा ने मंगलवार को कन्या भ्रूण संरक्षण के तहत सोनारी सहयोग विलेज में अनाथ नवजात बच्चों में उनकी जरूरत की सामग्रियां वितरित की. इसमें हॉर्लिक्स, डेटॉल, मैगी, हैंड वाश, बिस्कुट, कपड़े, लैक्टोजन आदि जैसी खाने की सामग्रियां प्रदान की गयीं. (नीचे भी पढ़ें)
मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी शाखा ने कन्या भ्रूण संरक्षण कार्यक्रम के तहत नवजात शिशुओं के बीच बेबी किट वितरण एवं जागरूकता अभियान करती रहती है. सहयोग विलेज भी आज पूरे कोल्हान में अनाथ बच्चों के लिए एकमात्र संस्था हैं जो इनकी देखभाल भी करती है. इस कार्यक्रम के संयोजक रमेश अग्रवाल ने बताया कि बेटा तो भाग्य से होता है, परंतु बेटी सौभाग्य से होती हैं.(नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मोहित मूनका, सचिव सौरभ सोंथालिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पंकज आगीवाल, आलोक अग्रवाल, पंकज मूनका, मनीष चौधरी,अनिमेष छापोलिया, दीपक पटवारी, निरंजन अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,अमित हरलालका, डॉ मुकेश पटवारी , कौशिक चौधरी आदि उपस्थित थे.











