चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के दिघी गांव निवासी सह झारखंड आंदोलनकारी नेता लखन मुर्मू का विगत दिनों निधन हो गया था. बुधवार को सूचना पाकर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान दीघी गांव पहुंचकर उनकी पत्नी पानो मुर्मू से मिलकर सांत्वना दी. विदित हो कि स्व मुर्मू का कोई संतान नहीं है. इसके चलते उनकी भरण पोषण में काफी कठिनाई हो रहा था. जब उनके घर श्री प्रधान पहुंचे तो उनकी पत्नी फफक फफक कर रो पड़ी. (नीचे भी पढ़ें)
श्री प्रधान ने उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें आर्थिक सहयोग किया और भविष्य में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है. मौके पर वार्ड पार्षद रायसेन सोरेन, केंद्रीय सदस्य ललित मांडी, प्रखंड के 20 सूत्री सदस्य डोमन माझी, विकास महतो, झामुमो नेता टुलू साव, मिठू हांसदा, लाल मांडी, मंगल हांसदा, राजाराम हांसदा, टेंपा मुर्मू, शकीला मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



