जमशेदपुर : टाटा मोटर्स, लखनऊ से आये यूनियन एवं मजदूरों के एक दल का बुधवार को जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में स्वागत किया गया. इसके तहत यूनियन के महामंत्री एवं अध्यक्ष ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न, शॉल एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस समूह में टाटा मोटर्स, लखनऊ के एचआर अधिकारी आमोद के साथ यूनियन के कार्यालय सचिव भूपेश चंद्र राय भी शामिल रहे. स्वागत करने के लिए यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड अमित रॉय, राजू श्रीवास्तव, अंकुर सिन्हा उपस्थित रहे. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि लखनऊ एवं टाटा मोटर्स राम लक्ष्मण की जोड़ी हैं. हमारा विचार हमारा लक्ष्य एक है और एक दूसरे के यहां आकर पारस्परिक गुणों को सीखना, अच्छे विचारों को अपनाना, अच्छी कार्यशैली को अपनाना, हमारी परंपरा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने आशा जतायी कि लखनऊ से आया दल कंपनी का बेहतर ढंग से निरीक्षण करेगा. उन्होंने कहा कि वे लोग भी उनकी मेहमाननवाजी में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने टाटा मोटर्स में आये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खुशी जतायी कि वे कंपनी की कार्यशैली को देखने आए हैं. अनिल शर्मा ने के धन्यवाद ज्ञापन के साथ स्वागत समारोह का समापन हुआ.



