
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देशानुसार नगर प्रबंधक एवं कनीय अभियंता के साथ उड़नदस्ता दल द्वारा जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कुल 4 भवन नक्शा विचलन कर बनाने वाले भवन को सील किया गया. झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत पूर्व में भी इन पर करवाई किया गया, परंतु इनके द्वारा दोबारा कार्य किया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सील किया गया.
इन बिल्डिंग को सील किया गया : (नीचे पढ़ें किन बिल्डिग को किया गया सील)
- सीता देवी एंड श्री आनंद कुमार वर्मा होल्डिंग संख्या 283 सीतारामडेरा
- तूलिका बनर्जी एंड परवेश मुखर्जी होल्डिंग संख्या 293 रेडियो मैदान सीतारामडेरा
- भगवती देवी एंड अदर सिंह फोल्डिंग संख्या 295 रेडियो मैदान सीतारामडेरा
4.महेंद्र होल्डिंग संख्या 272 भालूबासा सीतारामडेरा थाना.











