टिस्को के सुरक्षापदाधिकारी जयराम सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी विक्रम शर्मा की हुई पेशी, नहीं हो सका मामले में बहस, 12 मई को होगी बहस
जमशेदपुर शहर के चर्चित टिस्को के सुरक्षापदाधिकारी जय राम सिंह हत्याकांड मामले में गुरुवार को बहस नहीं हुई. अब मामले में बहस 12 मई को होगी. इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे-वन संजय कुमार उपाध्याय की अदालत में चल रही हैं. वही मामले का आरोपी विक्रम शर्मा की कोर्ट में पेशी हुई हैं. मामले की अन्य आरोपी गैंगस्टर अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद हैं. उल्लेखनीय हैं कि 4 अक्टूबर 2008 को जयराम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस समय जयराम सिंह वर्किंग कर घर लौट रहा था. जब बाग-ए-जमशेद के पास पहुंचे तभी मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या का दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो : दंगा मामले में गुरुमख सिंह मुखे को प्रोडक्शन कराया गया
वर्ष 2015 में जमशेदपुर के मानगो में हुई दंगा के एक मामले में मानगो पुलिस ने गुरुवार को आरोपी गुरमुख सिंह मुखे को जेल से प्रोडक्शन कराया. इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन कर रहे हैं. मामले से वह फरार था. गुरुमुख सिंह मुखे की वकील केएम सिंह ने बताया कि इस मामले में गुरुमुख सिंह मुखे को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत एक माह पूर्व उसे मिल चुकी हैं लेकिन कदमा मामले में जेल चले जाने के कारण वह निर्धारित तिथि में कोर्ट में उपस्थित होकर अपना जमानत बंदपत्र दाखिल नहीं कर पाया था.













