जमशेदपुर : चेक बाउंस के एक मामले में जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाईप बस्ती निवासी विनय कुमार शुक्ला उर्फ सोनु शुक्ला को जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी राजेन्द्र सिन्हा की अदालत ने सजा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए एक साल की सश्रम कारावास एवं 5,80,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. घटना के संबंध में वादी भुईयाँडीह गौतम विहार निवासी सोमनाथ विश्वास ने 14 मार्च 2019 को कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. (नीचे भी पढ़ें)
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयाँडीह गौतम विहार के सोमनाथ विश्वास ने ह्यूमपाईप बस्ती, थाना- सीतारामडेरा क्षेत्र के रहने वाले विनय कुमार शुक्ला उर्फ सोनु शुक्ला को दोस्ताना कर्ज के रूप में दिसम्बर 2018 को 5,00,000 रूपये दिया था. कर्ज देने के बाद आरोपी ने कहा था कि तीन माह में ही रूपया वापस कर देगा. तीन माह के बाद चेक भी दिया था, लेकिन बैंक में डालने के बाद वह बाउंस कर गया. इसके बाद 14 मार्च 2019 को मामला कोर्ट तक पहुँचा. सोमनाथ विश्वास की तरफ से अधिवक्ता राकेश प्रसाद एवं सृष्टि देबुका ने पैरवी की जबकि विनय कुमार शुक्ला उर्फ सोनु शुक्ला की तरफ से अधिवक्ता मिथिलेश पाण्डेय एवं वरीय अधिवक्ता शशि शेखर ने पैरवी की.












