जमशेदपुर : बीती रात जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित आशियाना के निकट अगलगी से सब्ज़ी और फल की दुकानें जलकर राख हो गई. आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है. पिछले 3 महीनों में यह तीसरी घटना है जब दुकान में आग लगी है. बताया जा रहा है कि सभी फुटपाथी दुकान थे. इनमें से ज्यादातर फल, सब्जी वगैरह की दुकानें थी. अनुमान के मुताबिक करीब तीन से चार लाख का नुकसान दुकानदारों को हुआ है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
उधर अगलगी की सूचना पर पहुंची झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इधर शुक्रवार की सुबह पीड़ित दुकानदार अगलगी से हुए नुकसान के आंकलन में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि इससे पूर्व 3 बार इस तरह की घटना घटित हो चुकी है. स्थानीय दुकानदारों ने इसके पीछे गहरी साजिश बताया.












