जमशेदपुर: आगामी 30 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण का प्रसार होगा. इसको लेकर जिला भाजपा ने शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया. विदित हो कि इसके सुनने के लिए देश भर मे कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. जमशेदपुर सहित पूर्वी सिंहभूम जिले भर में 400 अलग- अलग स्थानों पर इसके श्रवण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं.(नीचे भी पढ़े)
शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन किया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कई ऐसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की जाती हैं जो देश की ज्वलंत समस्या थी और आज उसपर काफ़ी हद तक सफलता भी पाई गई हैं. उन्होंने तमाम जिले वासियों से इस 100वें संस्करण के श्रवण की अपील भी की.











