जमशेदपुर : जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां विभाग ने एक अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. बात दें कि सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लालभट्टा इलाके में मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन हो रहा था, विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. जिसपर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए वहां छापेमारी की. यहां से विभाग ने 17 पेटी तैयार अवैध नकली विदेशी शराब जब्त किया हैं. साथ ही अलग-अलग शराब के ब्रांड के नकली स्टिकर एवं पैकिंग मैटेरियल भी जब्त किया हैं. हालांकि इसमें किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई हैं. विभाग इसको लेकर छापेमारी कर रही हैं.












