चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को पंसस और प्रखंड पदाधिकारियों की एक बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीएचईडी के जेई ने कहा कि 85 चापाकलों की लिस्टिंग की गयी है, जिनका वॉल धंस गया है और 150 चापाकलों की लिस्टिंग की गई है, जिनमें पाइप की जरूरत है. पाइप उपलव्ध नहीं होने के कारण पाइप नहीं बदला जा सका है.(नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि 85 नये चापाकल लगाने की मांग विभाग से की गई है. स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. बैठक में गर्मी को देखते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि विभाग के स्तर पर क्षेत्र में ठप पड़े चापाकलों की युद्ध स्तर पर मरम्मत की जाए. सालगेड़िया से एक पंप और जरडीहा गांव के दो सोलर पंपों से मोटर मरम्मत कराने के लिए ले गए हैं, तिन्तु अब तक लगाये नहीं जा सके हैं, जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में पंसस ने बीडीओ से हर पंचायत में पंचायत सचिव 100 पाइप रखें ताकि तत्काल चापाकल खराब होने की सूचना पर मरम्मत कराई जा सके. बैठक में प्रखंड में विभिन्न विभागों के चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई एवं योजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. बीसीओ ने कहा की 2 मई को घाटशिला में एक बैठक होगी जिसमें समिति वनोत्पाद प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के इच्छुक समिति में आवेदन दे सकते हैं. बैठक में जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, उप प्रमुख कविता साव, बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, पंसस मनोरंजन महतो, राम बेसरा, बुबाई दास, दशरथ मुर्मू,तापस महतो समेत अन्य उपस्थित थे।











