घाटशिला : घाटशिला के अनिंदिता होटल में ग्रामीण जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामदेव हेम्ब्रम की अध्यक्षता में मोर्चा की जिला कार्यसमिति की एक बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, घाटशिला विधान सभा क्षेत्र एसटी मोर्चा के प्रभारी पर्मित पुर्ती, जिला उपाध्यक्ष रुद्र नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन मार्डी, जिला उपाध्यक्ष लिटाराम मुर्मू, जिला मंत्री सुनील गगराई, कार्य समिति सदस्य विमल सिंह मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में ग्रामीण जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षों का विस्तार किया गया. बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड पर भी चर्चा हुई. इसमें इस प्रसारण को क्षेत्र के हर बूथ तक सफल बनाने पर भी चर्चा हुई. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी और समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने भी अपने विचार रखे कि किस तरह बूथ स्तर तक इस एपिसोड का आयोजन कराकर सफल बनाने पर भी विचार हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ देवदूत ने कहा कि हर बूथ में कम से कम 50 से 100 लोगों की उपस्थिति दर्ज करानी होगी और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनाने की व्यवस्था करनी होगी. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए ताकि आम जनता में पीएम मोदी का संदेश पहुंच सके. उन्होंने कहा कि पूरे मंडल से लेकर जिला से प्रदेश तक अनुसूचित जनजाति मोर्चा को मजबूती प्रदान करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा, तभी हम भाजपा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा को मजबूती प्रदान कर पाएंगे.











