घाटशिला : घाटशिला के डुमरिया प्रखंड के कोलाबाड़िया गांव के पास शुक्रवार को बिजली तार की चपेट में आकर बेसरपहाड़ी निवासी तुंबा सबर की मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल के पास बिजली की तार काफी नीचे है जिसके स्पर्श होने से तुंबा सबर की मौत हुई है. घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना धोलाबेड़ा झामुमो पंचायत अध्यक्ष हाडीराम मुर्मू को दी उन्होंने इसकी सूचना उप प्रमुख सह झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष चैतन मुर्मू को दी. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना पाकर झामुमो नेता घटना स्थल पहुंचकर बिजली विभाग के पदाधिकारी को मृतक के परिवार को सरकारी सहायता राशि देने की मांग की. मौके पर उपस्थित पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सरकारी प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द मृतक परिवार को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. वही घटना की सूचना पाकर डुमरिया पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.











