चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हुमिद स्थित वनराज स्टील कंपनी में काम के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन लखीराम माडी॔ की मौत हो गई थी. इधर मुआवजा की मांग को लेकर कंपनी के मजदूरों ने शुक्रवार को कंपनी गेट को जाम कर दिया. मजदूरों ने चार सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढ़े)

इधर मजदूरों के समर्थन में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कू, झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम ने भी अपना समर्थन दिया एवं मजदूरों की मांगों को जायज बताते हुए तत्काल इस पर कंपनी प्रबंधन से निर्णय लेने की बात कही.











