रांची: आजसू का 30 अप्रैल को सामाजिक न्याय मार्च मोरहाबादी के बापू वाटिका से हरमू मैदान तक निकालेगा. इसमें पूरे झारखंड से आजसू नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसकी जानकारी आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना, पिछड़ों का आरक्षण और नगर निकाय की अवधि खत्म हो गई है. जनप्रतिनिधियों को एक्सटेंशन देने जैसे विषयों पर मार्च निकाला जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
सरकार से हमारी मांग हैं कि बीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट करवा कर जल्द से नगर निकायों के चुनाव को संपन्न कराए. समय पर नगर निकाय का चुनाव नहीं होना सरकार की विफलता है.उन्होंने कहा कि नगर निकायों में जनप्रतिनिधियों के ना होने से अब पूरा सिस्टम पदाधिकारियों के हाथों में चला जाएगा. सरकार का वादा था खतियान आधारित नियोजन नीति 1932 लागू करना और हर साल पांच लाख नौकरी देना, लेकिन इस पर सरकार विफल रही है.(नीचे भी पढ़े)
60: 40 जैसी नीति लेकर सरकार आयी और जब युवा न्याय के लिए निकले तो उनसे बात करने के बजाय लाठी-डंडे से पीटा गया. एयर एंबुलेंस के उद्घाटन वाले प्रश्न पर देवशरण भगत ने कहा कि यह सक्षम लोगों के लिए है आम लोगों के लिए नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमंत है, तो हिम्मत है. कोयला और बालू चोरों को हिम्मत है. बाकी झारखंड की जनता को दिक्कत है.











