जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड की कालिकापुर पंचायत के मुखिया बाघराय सोरेन की मनमानी के खिलाफ उप मुखिया तापसी मय भक्त व सात वार्ड मेंबरों ने मोर्चा खोल दिया है. उप मुखिया तापसी मय भक्त के नेतृत्व में सात वार्ड सदस्यों के दल ने शुक्रवार को पोटका बीडीओ निखिल कच्छप की अनुपस्थिति में प्रखंड कार्यालय के बड़ाबाबू को एक ज्ञापन सौंपते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की.(नीचे भी पढ़ें)
उप मुखिया ने बीडीओ को लिखे पत्र में कहा है कि कालिकापुर की विकास योजनाओं में पंचायती राज व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं व ग्राम सभा मजाक बनकर रह गई है. बिना ग्राम सभा व कार्यकारणी की बैठक के वर्ष 23-24 की योजनाओं का चयन कर लिया गया. वार्ड मेंबरों को इसकी जानकारी तक नहीं दी जाती. ज्ञापन सौंपने के बाद उप मुखिया तपासी मय भक्त ने कहा कि मुखिया बाघराय सोरेन से पूछने पर एक ही जवाब आता हैं, अकेले ही पंचायत का विकास कार्य कर लेंगे, अन्य की जरूरत नहीं है.(नीचे भी पढ़ें)
बीडीओ को ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों में उप मुखिया तापसी मय भक्त के साथ लखींद्र महाली, मुनू रानी भक्त, सरस्वती भक्त, वंदना कैवर्त, त्रिलोचन, गीता भूमिज,संतरा मुर्मू, भरत हेंब्रम आदि शामिल रहे.











