जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के मानविकी संकाय की ओर से शुक्रवार को शेक्सपीयर दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा कि विलियम शेक्सपीयर अंग्रेजी के ऐसे साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से पूरे विश्व को प्रभावित किया. इसी से यूनिवर्सिटी उनकी विलक्षण साहित्य शैली को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना अपना कर्तव्य समझती है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विलियम शेक्सपीयर को याद किया गया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यम, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सोनाली सिंह एवं संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सनातन दीप, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता के लिए वाणिज्य की डीन डॉ दीपा शरण, डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ सलोमी कुजूर एवं अर्थशास्त्र विभाग की डॉ रत्ना मित्रा ने विशेष भूमिका अदा की. (नीचे भी पढ़ें)

मानविकी संकाय के डीन डॉ सुधीर कुमार साहू के अलावा समन्वयक के रूप में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ मनीषा टाइटस एवं अमृता कुमारी की विशेष भूमिका रही. इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजेंद्र जयसवाल भी शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
पोस्टर प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में डॉ पुष्पा कुमारी एवं डॉ रिजवाना परवीन ने भी अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थे.











