जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के उड़नदस्ते ने शुक्रवार को कदमा भाटिया बस्ती दुर्गाबाड़ी के पास सरकारी जमीन अतिक्रमित कर बनायी जा रही दुकान ध्वस्त कर दिया. अवैध निर्माण को ध्वस्त किये जाते समय वहां कोई सामने नहीं आया. (नीचे भी पढ़िये)

बता दें कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को कदमा भाटिया बस्ती दुर्गाबाड़ी के पास स्थित सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर वहां दुकान का निर्माण कराये जाने की सूचना मिली थी. इसी के आलोक में जेएनएसी का उड़नदस्ता शुक्रवार को निर्माण स्थल पर पहुंचा एवं जमीन एवं उस पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए उसे अवैध घोषित करते हुए ध्वस्त करा दिया. उड़नदस्ते ने पहले निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जांच की, किन्तु संबंधित व्यक्ति सामने नहीं आया. इसके बाद उड़नदस्ते ने निर्माणाधीन अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया. नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया के नेतृत्व में प्रभारी कर दरोगा मनोज कुमार लाल दास, क्षेत्रीय कर्मी कृष्णा राम, दिलीप बारिक, गणेश राम के साथ होमगार्ड के जवान भी शामिल रहे.











