जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर में 30 जुलाई 2021 की रात एक 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई रोड नंबर पांच निवासी अजीत महाली उर्फ छोटू को जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने शुक्रवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामले में तीन लोगों की गवाही हुई थी. घटना 30 जुलाई 2021 की हैं. महिला ने घटना के बाद सोनारी थाने में आरोपी अजीत महाली के खिलाफ मामला दर्ज कराई थी. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
उसने पुलिस को बताया था कि पति और बेटे के मौत के बाद वह एक चाउमिन दुकान में वर्तन धोकर अपना गुजारा करती थी. साथ में एक पोता आठ साल का रहता था. घटना के दिन बेटा का साला अजीत महाली सोनारी आया हुआ था. उसने अपने भगीना को साथ लेकर घर से निकला था. रात को करीब 12 बजे घर पर आया. उस समय पोता पड़ोसी घर पर था. आरोपी अजीत ने घर में घूस गया और उसके साथ रात भर दुष्कर्म करता रहा. दूसरे दिन सुबह वह चला गया था. बाद में इस बात को वह पड़ोसी को बताई तब जाकर मामला थाना तक पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी अजीत महाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.











