जमशेदपुर : झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. इस मामले में अब यह बातें सामने आयी है कि महिला जिसके साथ कथित तौर पर चैट का वीडियो वायरल हुआ था, उसका पति भी अब सामने आया है. बताया जाता है कि पति ने इस मामले में पुलिस अधिकारी से भी बातचीत की है. सूत्रों के मुताबिक, मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ चैट की बात को पति ने भी गलत बताया है और कहा है कि वह और उसकी पत्नी की चैटिंग को किसी ने इस तरह से वायरल कर दिया है, जिसके दोषियों पर कार्रवाई किया जाना चाहिए. दूसरी ओर, इसी मामले में विधायक सरयू राय ने ट्विट पर एक और खुलासा किया है. श्री राय ने ट्विटर पर लिखा है ”गोपीचंद जासूस की खबरः- 4 दिन की मशक़्क़त के बाद बहुराष्ट्रीय दवा निर्माता कंपनी का एमआर मान गया. बन्ना गुप्ता महिला अश्लील वीडियो चैट मामले में कंपनी का एमआर प्रेस कॉंफ़्रेंस कर पत्नी के सुर में सुर मिला सकता है. दबाव में ही सही थार जीप पर परिवार तो एक हुआ.पुलिस मूकदर्शक रही.”.




