जमशेदपुर : जमशेदपुर के भुइयांडीह में सिद्धो कानो चौक पर चाकू दिखाकर बदमाश कंटेनर चालक को रोकने की कोशिश कर रहे थे. चालक ने कंटेनर नहीं रोकी तो बदमाशों ने इसका सेंट्रल वायर काट दिया. सेंट्रल वायर कटते ही कंटेनर एक तरफ झुक गई और एक मकान से टकराते हुए बची. शनिवार को हुई इस घटना के विरोध में कंटेनर चालक के साथ ही सभी ट्रक और ट्रेलर के चालक इकट्ठा हो गए और सड़क जाम कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. चालक का आरोप है कि बदमाश रुपया लूटने की कोशिश कर रहे थे. एक चालक से 4 हजार रुपये लूटा गया है. वहीं शुक्रवार को भी एक चालक से रुपए लूटे गए थे. चालकों का आरोप है कि इस रोड पर लूटपाट की घटना आम हो गयी है. चालकों का कहना है कि कंटेनर का सेंट्रल वायर ठीक कराया जाए. वरना जाम लगा रहेगा. पुलिस चालकों से जाम खत्म कराने के लिए बातचीत कर रही है.




