जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर बड़े पैमाने पर लड्डू वितरण किया गया. इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अगुवाई में किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों के साथ कर्नाटक जीत के उपलक्ष में जश्न मनाया. खुशी के अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कर्नाटक के महान जनता को बधाई देते हुए प्रशंसा की. भाजपा ने 2018 में अनैतिक रूप से कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित विधायकों को 100 करोड के लालच में फंसाकर चोरी की सरकार बनाई और भाजपा सरकार के राज में हर क्षेत्र में अनैतिक कार्य किया, जिससे कर्नाटक की जनता त्राहिमाम थी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जमशेदपुर की जनता को ये जानना जरूरी है कि वहां की भाजपा सरकार ने 40 फीसदी कमीशन लगा रखी थी, जिसकी आम जगहों पर चर्चा थी, नौकरी ज्वाईन करने के लिए लाखों -करोड़ों का घूस नौजवान और उसके परिवारों से लिया जाता था, महंगाई कम करने पर कोई बात नही होती थी, ढाई लाख सरकारी पद पर बहाली रोकी गई थी, गन्ना किसानों पर अत्याचार हो रहा था, यूरिया और खाद्य समय पर किसानों को नही दी जाती थी, खाद्य भी बहुत महंगा कर दिया गया था, छात्रों के पढाई बहुत महंगे कर दी गई थी, मध्यम और छोटे व्यवसायियों के विरुद्ध कडे नियम लगा कर परेशान की जाती थी, कर्नाटक में बड़े उद्योगपतियों का सत्कार और छोटे उधोगों पर अत्याचार की नीति थी.

अब कर्नाटक के आम जनता के सुख के दिन कांग्रेस सरकार के राज में प्रारंभ होगा और सम्पूर्ण देश में परिवर्तन की लहर फैलेगी. 2024 में कांग्रेस की सरकार लाने में आम जनता साथ जुड़े यही आह्वान कर रहा है. वर्तमान में प्रति दिन 50 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें है। जो आने वाले कुछ महिने में मील का पत्थर साबित होगा. कांग्रेस संगठन में गजब का सक्रियता होगी, कांग्रेस पार्टी में हर समाज और वर्ग का प्रतिनिधित्व तथा सम्मान होगा, जिसकी तैयारी की कार्य योजना सभी को अगामी कुछ दिनों में दिखने लगेगा. लड्डू वितरण कार्यक्रम में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मो सलीम, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र तिवारी, एल बी सिंह, परविंदर सिंह, के के शुक्ल, योगेंद्र सिंह यादव, अवधेश कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, गुरदीप सिंह, आनन्द मय पात्रा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, संजय यादव, हन्ने भाई, रजनीश सिंह, पवन कुमार बबलू, रंजीत सिंह, सुदर्शन तिवारी, सूर्या राव, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, रमन खान, ज्योति मिश्र, कैसर आलम अंसारी, अजय मिश्र, अमर कुमार मिश्र, राजकुमार वर्मा, सुनील प्रसाद, नलिनी सिन्हा, रंजीत झा, हरिहर प्रसाद, मो सगीर, सन्नी सिंह, शाहिद इकबाल समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढें)

कर्नाटका की जीत एकता, अखंडता और गंगा जमुना तहजीब की जीत का परिणाम : बब्लू झा
जमशेदपुर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा ने कर्नाटका की जीत पर कहा कि यह जीत केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि यह एकता अखंडता और गंगा जमुना तहजीब को दर्शता है.
यह जीत अहंकारियों के अहंकार को तोड़ने की जीत है. यह जीत है भय भूख भ्रष्टाचार पर. यह जीत ने मोदानी को नकारा है. यह जीत है नफरत के खिलाफ मोहब्बत का. इस देश में नफरत की दुकाने बंद हुए है और मोहब्बत की दुकानें चल पड़ी है. कर्नाटका चुनाव में एक तरफ क्रोनो कैपिटल की ताकत थी और एक तरफ गरीब जनता की उम्मीद. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
सोनारी में भी बंटा लड्डू
जमशेदपुर के कांग्रेस के सोनारी थाना अध्यक्ष बंटी शर्मा ने शाम के वक्त सोनारी इलाके में लड्डू वितरण किया. इस दौरान लोगों ने खुशियां मनायी. इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से लेकर आम राहजनों के बीच लड्डू का वितरण किया. इस अवसर पर बबन शुक्ला, बंटीं शर्मा, सुकू चौहान, भरत गढेवाल, संतोष जैन, राजेश नाग, बिनोद रजक, संजय कुमार सिंह, भुनेश्वर प्रसाद, अरूप चक्रवर्ती, फाल्गुनी बनर्जी, अशोक सिंह, रवि साहु, संदीप शर्मा, केदारनाथ शर्मा, सुनीत ठाकुर, हरी दास, उषा यादव, शिल्पी चक्रवर्ती, बेबी मूंडा, सुलोचना, प्रेमी अंथोनी, अशोक अंथोनी, सविता रजक, गौरी रजक, कैलाश ठाकुर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कांग्रेस की जीत के प्रति खुशी का इजहार किया. (नीचे भी पढ़ें)

भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार की लंका में आग लगाने का काम है कांग्रेसियों ने : बन्ना गुप्ता – स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने अहंकारी और जुमले बाजी की सरकार को आईना दिखा दिया है, यह समय परिवर्तन का हैं, अब केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी हैं, देश की जनता और बजरंगबली जी का आशीर्वाद हम पर हैं यह स्पष्ट हो गया हैं.
कर्नाटक की जनता ने नौटंकी और नफरत के गाल पर तमाचा मारा है, बजरंगबली ने भी भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार की लंका में आग लगा दी है, यह चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है. लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस को अपना पूर्ण समर्थन देगी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकाअर्जुन खड़गे के साथ झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डेय के कुशल नेतृत्व ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. (नीचे भी पढ़ें)

कर्नाटक में बजरंगबली ने अपना आशीर्वाद कांग्रेस को दिया : अमित श्रीवास्तव – कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जमशेदपुर कांग्रेस के जिला सचिव अमित श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत कर्नाटका की जनता की हुई है. जनता ने अहंकारी भाजपा की असलियत जान ली है. भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों को भगवान ने ही आशीर्वाद नहीं दिया बजरंगबली ने अपना आशीर्वाद कांग्रेस को दिया है. कर्नाटक की जनता ने अपने दिल की बात बताते हुए मोदी जी की मन की बात को ठुकरा दिया. ऐतिहासिक जीत के लिए कर्नाटक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई.. आने वाले दिनों में भाजपा को दूसरे राज्यों में भी हार का सामना करना पड़ेगा.




