जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में नहाने गए एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव की पहचान हो गयी है. शव मोहम्मद अख्तर की है. मोहम्मद अख्तर के साथ मौजूद उसका भांजा तूफैल मोहम्मद अख्तर को लेक से निकालकर मौत की पुष्टि के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने अख्तर को मृत घोषित कर दिया. इसके बावजूद परिजनों को संतुष्टि नहीं हुई और परिजन अख्तर को लेकर टीएमएच गए. यहां भी डाक्टरों ने देखने के बाद अख्तर को मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
अख्तर शादीशुदा था. उसकी एक बेटी भी है. अख्तर कतर में वेल्डिंग का काम करता था. छुट्टी पर घर आया था. वह साकची के मोहम्मडन लाइन का रहने वाला है. सोमवार को अपने भांजे तूफैल के साथ लेक में नहाने गया था. ड्रिंक करने के बाद वह लेक में नहाने के लिए कूद गया और डूबने लगा. बाद में आसपास के लोगों की मदद से उसे निकाला गया.




