जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 25 मई को हुई थी. इस बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटमदा एवं प्रखंड लेखा प्रबंधक पटमदा के अनुपस्थित रहने के कारण पटमदा-सह-बोड़ाम प्रखण्ड की स्वास्थ्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा नहीं हो सकी. इस गैर जिम्मेवार एवं लापरवाह कृत को उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा गभीरता से लेते हुए उक्त दोनों का 25 मई का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है. साथ ही निदेश दिया गया कि पूर्व सूचना के बावजूद किस परिस्थिति में आप दोनों 25 मई को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक में अनुपस्थित रहे, इस संबंध में दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण सिविल सर्जन को समर्पित करने का निदेश दिया गया है.



