• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy – जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय इस बात से हो गये है दुखी, अधिकारियों के खिलाफ लिखा सचिव को पत्र, देखें क्या है मामला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर जमशेदपुर पूर्वी में लगाये गये चापानल और अन्य पेयजल के श्रोतों की जानकारी मांगी है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि वे कई बार पत्रचार किये है, लेकिन पत्राचार का लिखित तौर पर जवाब नहीं देकर जमशेदपुर अक्षेस का विशेष पदाधिकारी उनको मौखिक जानकारी देते है, लेकिन सब झुठा साबित हो जाता है. अपने पत्र में सरयू राय ने कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरयू राय को क्षेत्र में चापानलों के ख़राब रहने की शिकायतें मिलते रहती हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस कारण संबंधित नागरिकों की पेयजल कठिनाई का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है. उन्होंने बताया है कि अफ़सोस है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के संबंधित अधिकारी इस बारे में घोर लापरवाह प्रतीत हो रहे हैं. पूछने पर पहले बताया जाता रहा कि चापानलों की मरम्मति के लिए ठेकेदार नियुक्त होना है, फिर बताया गया कि इस हेतु ठेकेदार की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है. फिर सूचना मिली कि ठेकेदार की नियुक्ति हो गई है काम शीघ्र आरम्भ होगा. वस्तुस्थिति यह है कि समय बीतते गया और नियुक्त ठेकेदार ने चापानलों की मरम्मति में रुचि ही नहीं दिखाया. गर्मी के कष्टकारी मौसम का तीन चौथाई समय बीत गया पर चापानलों की मरम्मति नहीं हुई. (नीचे भी पढ़ें)

नये चापानलों का अधिष्ठापन भी नहीं हुआ. श्री राय ने कहा है कि इस बारे में उन्होंने पहले मौखिक और बाद में लिखित सूचना जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को दिया. उनसे जानना चाहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कितने चापानल लगे हुए हैं, इनमें से कितने की मरम्मत हुई है, कितने काम लायक़ हैं आदि-आदि. श्री राय ने बताया कि उनकी लिखित सूचना का उन्होंने (जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने) मौखिक उत्तर दिया कि नियुक्त ठेकेदार ने क्षेत्र में पहले से लगे चापानलों की मरम्मत नहीं किया, नये स्वीकृत चापानल नहीं लगाए, उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी, मरम्मत का काम विभाग द्वारा कराया जा रहा है, आदि-आदि. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय ने कहा है कि सरकार ने गर्मी का मौसम आने से पहले विधानसभा में और विधानसभा के बाहर सदस्यों को आश्वासन दिया कि पीने के पानी की कठिनाई दूर की जाएगी, नये चापानल, नई बोरिंग लगाए जाएँगे, जहां चापानल, बोरिंग, जलापूर्ति की पाइपलाइन नहीं है, वहाँ टैंकरों से पानी पहुंचाया जाएगा परंतु जमशेदपुर जैसे शहर में स्थानीय विधायक के लगे रहने, निरंतर अक्षेस अधिकारियों से पूछताछ करते रहने के बाद भी सिस्टम की शिथिलता समाप्त नहीं हो रही है, पूर्व में स्थापित ऐसी कार्य प्रणाली में बदलाव नहीं हो रहा है. पेयजल जैसे जीवन रक्षक विषय में इनकी तंद्रा नहीं टूट रही है. मुहल्लों की गलियों, नालियों, नालों की सफ़ाई के मामले में भी लाख पीछे पड़ते रहने पर भी इनका रवैया सुधरना मुश्किल हो रहा है. विधायक सरयू राय ने पत्र में कहा है कि जमशेदपुर अक्षेस अथवा नगर विकास विभाग उनको उनके विधानसभा क्षेत्र में लगे चापानलों और बोरिंग की संख्या, इनकी स्थिति के बारे में लोकेशन सहित जानकारी दे और बताएँ कि इनमें से जो ठीक होने लायक़ हैं, उनकी मरम्मत करने, जो ठीक होने लायक़ नहीं हैं, उन्हें बदलने में अक्षेस की रुचि है या नहीं ? अथवा अक्षेस का सिस्टम इसमें सक्षम है या नहीं ? (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्य के लिये अक्षेस संवेदक का चयन करता है तो यह चयन किस आधार पर होता है कि चयनित संवेदक यह काम ही नहीं करता है और अक्षेस के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं ? यदि लंबे समय से चलती आ रही यह परम्परा अक्षेस की कार्य प्रणाली बन गई है तो इसमें त्वरित बदलाव होना चाहिए. उन्होंने कहा है कि विगत तीन वर्षों से वे महसूस कर रहे है कि पूर्व स्थापित ऐसी परम्परा के कारण विकसित कार्य प्रणाली से जनहित को नुक़सान पहुँच रहा है. ऐसी कार्य प्रणाली को शीघ्र बदला जाना चाहिए. यह पेयजल के अतिरिक्त अन्य अधोसंरचनाओं के निर्माण में भी परिलक्षित हो रहा है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

August 29, 2026
jamshedpur turha samaj-सोनारी में शनिचरा बाबा पूजा धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न, सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना
खबर

jamshedpur turha samaj-सोनारी में शनिचरा बाबा पूजा धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न, सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना

August 29, 2026
west singhbhum dc review-चाईबासा उपायुक्त ने की 12 एकलव्य मॉडल स्कूल की समीक्षा, दैनिक गतिविधियों की निगरानी के निर्देश
खबर

west singhbhum dc review-चाईबासा उपायुक्त ने की 12 एकलव्य मॉडल स्कूल की समीक्षा, दैनिक गतिविधियों की निगरानी के निर्देश

August 29, 2026
Next Post

Jharkhand cm meets navy officials - भारतीय तटरक्षक दल के आइजी ने की मुख्यमंत्री के साथ अहम बैठक, झारखंड के युवाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर

Jamshedpur mym anti tobacco day : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील शाखा ने तंबाकू निषेध दिवस पर एनटीटीएफ में आयोजित किया कार्यक्रम, बच्चों को तंबाकू के प्रभाव, उससे होनेवाली बीमारियों के बारे में किया गये जागरूक

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-1st-June-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 जून 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-1st-June-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 जून 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News