जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एनटीटीएफ के २०० छात्रों के बीच कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जबलपुर से आयी कैंसर सर्वाइवर एवं मोटिवेशनल स्पीकर नीलम शर्मा, ब्रह्मानंद अस्पताल के सीनियर ऑन्कॉलोजिस्ट डॉ अमित कुमार, मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड एवं मैसेज आयरन लेडी रितु रुंगटा एवं एनटीटीएफ की प्रधानाचार्य प्रीता जोसब उपस्थित थे.अध्यक्ष मोहित मूनका ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है. यह दिन तंबाकू के उपयोग के खतरों और विश्व स्तर पर तंबाकू की खपत को कम करने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है.डॉ अमित ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने और गैर-धूम्रपान पहल को बढ़ावा देने के लिए 1987 में इस वार्षिक अभियान की शुरुआत की. इस वर्ष की थीम वी वांट फूड, नॉट टुबैको है.(नीचे भी पढ़े)

नीलम शर्मा से कहा कि तम्बाकू का उपयोग दुनिया भर में रोकथाम योग्य मौतों का प्रमुख कारण है और इसके परिणामस्वरूप कैंसर, हृदय रोग, श्वसन रोग और अन्य बीमारियों सहित लाखों घातक स्वास्थ्य प्रभाव हुए हैं. श्रीमती रुंगटा ने अपने कैंसर की कहानी, उससे परेशानी एवं उससे लड़ कर वापस आने के जज्बे को स्टूडेंट्स के साथ साझा किया. एनटीटीएफ की प्रिंसिपल प्रीता जोसेब ने बच्चों को इस अवेयरनेस प्रोग्राम को ना कि एक श्रोता की तरह सुनने की, बल्कि उसे अपने असल जीवन में उतारने की अपील की.मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा की ओर से अध्यक्ष मोहित मूनका, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ,संयोजक निलय अग्रवाल,रोहित अग्रवाल, पवन छाछरिया एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे.





