• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela land issue – सरायकेला में फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन का हुआ खेला, सीओ ने कहा आरोप बेबुनियाद, जानें क्या है पूरा मामला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : अंचल कार्यालय में बड़ा गड़बड़ झाला सामने आया है. जहां म्यूटेशन संख्या 274/ 2003- 04 का बैक डेट में जाली म्यूटेशन संख्या 274/ 2002- 03 का करेक्शन स्लिप बनाने साथ ही 2002-04 का रजिस्टर संख्या 7 एवं 27 गायब करने का आरोप लगाते हुए बड़ा गम्हरिया निवासी विष्णु मुख़र्जी ने उक्त अवधि में पदस्थापित अंचलधिकारी एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ सरायकेला थाने में एफ़ाइआर दर्ज कराया है. दर्ज एफ़ाइआर में श्री मुख़र्जी ने बताया है कि उनकी जमीन दुगनी में है. जिसका खाता नंबर 184, 152 और 231, प्लॉट नंबर 893, 1274, 1275, 1277 और 910 कुल रकबा 142.5 डिसमिल है. स्वर्गीय मुखर्जी की दादी माया रानी मुखर्जी के नाम से दर्ज है. (नीचे भी पढें)

उन्होंने बताया कि दिनांक 27 सितंबर 2018 को तत्कालीन अंचल अधिकारी सरायकेला ने मुझे अवगत कराया कि मेरी भूमि में रेखा रानी मुखर्जी के नाम से दूसरा म्यूटेशन भी चल रहा है, जिसका म्यूटेशन नंबर 274/ 2002- 03, रकबा 125.5 डिसमिल है, जिसका लगान वर्ष 2014-15 तक निर्गत है. उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रेखा रानी के पुत्र गोपीनाथ, सोमनाथ, रघुनाथ, चंद्रनाथ, सचिनाथ निवासी-बड़ा गम्हरिया बांकापारा, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला ने उपायुक्त के न्यायालय में अचानक करेक्शन स्लिप संख्या 274/ 2003- 04, रकबा 152.5 डिसमिल पेश किया और अनुकूल आदेश प्राप्त कर लिया. उन्होंने बताया कि मैंने 14 नवंबर 2022 को म्यूटेशन करेक्शन स्लिप 274/ 2003- 04 की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने के लिए आरटीआई आवेदन दायर किया, लेकिन अंचलाधिकारी सरायकेला ने 23 फरवरी 2023 को म्यूटेशन करेक्शन स्लिप 274/ 2003- 04 प्रमाणित प्रति के जगह फर्जी म्यूटेशन करेक्शन स्लिप का फोटो कॉपी दे दिया. उन्होंने बताया कि प्रथम अपीलीय पदाधिकारी ने आरटीआई अधिनियम के तहत मुझे प्रमाणित प्रति प्रदान करने के लिए तीन बार आदेश दिया, लेकिन अंचलाधिकारी सरायकेला म्यूटेशन करेक्शन स्लिप 274/ 2003- 04 की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने में पूर्ण रूप से असफल रहे. दर्ज एफआरआर में श्री मुखर्जी ने कहा है कि 28 अप्रैल 2023 को अंचलाधिकारी सरायकेला ने स्वीकार किया है, कि म्यूटेशन करेक्शन स्लिप 274/ 2003- 04 एवं 274/ 2002- 03 का कभी आदेश पारित नहीं हुआ है. अंचल कार्यालय सरायकेला में मूल दस्तावेज नहीं है अंचल अधिकारी ने कहा कि प्रमाणित प्रति जारी नहीं कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल 2023 को अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने स्वीकार किया कि म्यूटेशन पंजी संख्या 7 और 27 वर्ष 2002-04 का रजिस्टर अंचल कार्यालय सरायकेला से गायब है. बता दें कि उक्त अवधि में सरायकेला अंचलधिकारी के तौर पर जिले के वर्तमान परियोजना निदेशक आइटीडीए संदीप कुमार दोराइबुरु थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

वहीं इस संबंध में अंचलधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है. आवेदक के स्वर्गवासी दादा यानि माया रानी मुख़र्जी के पति ने दो शादियां की थी. जिस जमीन पर विष्णु मुखर्जी दावा कर रहे हैं उस जमीन को उनके दादा ने अपनी दूसरी पत्नी यानि उनकी सौतेली दादी रेखा रानी मुख़र्जी के नाम कर दिया था. इसलिए रेखा रानी मुख़र्जी के पुत्रों के नाम पर दाखिल ख़ारिज हुआ है. उन्होंने बताया कि सक्षम कोर्ट में अपनी दावेदारी मजबूती से पेश नहीं कर सके हैं, जिस वजह से उन्हें परेशानी हो रही है. और अब वे केस दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं. वहीं संबंधित दास्तावेजों के गायब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मानवीय भूल है. सक्षम अधिकारीयों के जांच के दौरान उपलब्ध कराये गए होंगे, तभी शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला नहीं आया होगा. वैसे उन्होंने शिकायत की है जांच के वक्त यदि उनसे दस्तावेज प्रेक्षा की जाएगी तो उपलब्ध कराया जायेगा.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video

August 30, 2026
Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
खबर

Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

August 30, 2026
Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

August 29, 2026
Next Post

Jamshedpur brahmin yuva shakti sangh- ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने मंदिरों में भारतीय पारंपरिक परिधान को लेकर उठायी आवाज, कहा - भारतीय परिधानों में पूजा पाठ के लिए लोगों को जागरुक करना होगा, मंदिर में प्रवेश पर लगाएंगे रोक

Jamshedpur theft - शहर में नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं, मानगो के आइसक्रीम पार्लर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत सामान लेकर भागे

Tata kandra road encroachment removal drive : टाटा-कांड्रा मार्ग पर 2.03 एकड़ जमीन को प्रशासन ने किया कब्जा मुक्त, विरोध के बीच चला बुलडोजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News