जमशेदपुर : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के संयोजक अप्पू तिवारी ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. उन्होंने कहा है कि देश की सभ्यता और संस्कृति बचाने की कवायद के लिए ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का प्रतिनिधिमंडल अभियान चलाएगी. इसमें पुजारी संग होगा समन्वय स्थापित और कई नई शुरुआत की जायेगी. भारतीय परिधानों में पूजा पाठ के लिए लोगों को जागरुक करना होगा अन्यथा मंदिर में प्रवेश पर पाबंदी लगायी गयी है. अप्पू तिवारी ने यह भी बताया कि अन्य धर्मों से सनातनियो को भी सिख लेनी चाहिए और इसमें आगे बढ़कर पहल करनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही जिस तरह से भगवा गमछा का प्रचलन शहर में युवाओं के बीच एक नई पहचान बन गयी है वैसे ही धोती और कुर्ता अथवा साड़ी या सूट में हो प्रवेश अन्यथा असमाजिक वेशभूषा जैसे कटी-फटी जिंस, स्कर्ट, शार्ट कपड़े एवम अंग प्रदर्शन उत्तेजक असभ्य अशोभनीय वस्त्र पहनकर मंदिर में प्रवेश पर रोक लगना चाहिए तभी धर्म और धर्म सभ्यता की रक्षा संभव हो पाएगी. भारतीय सभ्यता और संस्कृति की मिशाल विदेशो में भी दी जाती है और हम लोग उसे ही अपनाने में शरमाते है. इसके लिए ब्राह्मण युवा शक्ति संघ की एक आवश्यक बैठक होगी और इस पर गंभीरता से विचार के बाद कार्य होगा.




