• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 27, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp – विकास तीर्थ कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पूर्वी विधानसभा एवं पोटका विधानसभा में मोदी सरकार और पूर्व की भाजपा की राज्य सरकार में बने प्रमुख विकास स्थलों का किया भ्रमण, राज्य सरकार के विकास कार्यों की उदासीनता पर जाहिर की चिंता, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो

June 2, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की विशेष महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ हो चुका है. भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त दो दिवसीय विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं ने जमशेदपुर महानगर के दो विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख विकास योजनाओं का शुक्रवार को भ्रमण किया. इन विधानसभा क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में विकसित प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पूर्वी विधानसभा एवं पोटका विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा नेताओं ने पूर्वी विधानसभा के सिदगोड़ा क्षेत्र में बने महिला विश्वविद्यालय, प्रोफेशनल कॉलेज एवं बिरसानगर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घर एवं पोटका विधानसभा के सिदिरसाई रेलवे हॉल्ट, रंकिणी माता मंदिर के बने फ्लाईओवर एवं आसनबनी में बने विद्युत सब-स्टेशन का भ्रमण किया. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विकास विरोधी सोच के खिलाफ जमकर हमला बोला. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि राज्य में पूर्व की डबल इंजन की सरकार में विकास भी दोगुनी रफ्तार से हुई थी. लेकिन हेमंत सरकार के आते ही विकास कार्यों पर ग्रहण लगा हुआ है। पिछले साढ़े तीन वर्ष में दर्जनों योजनाएं राज्य सरकार के उदासीन रवैये और विकास विरोधी मानसिकता के कारण आगे नही बढ़ी है. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्व की रघुवर सरकार में राज्य के पहले महिला विश्वविद्यालय की स्थापना जमशेदपुर में की गयी. 18 एकड़ में फैला यह विश्वविद्यालय राज्य सरकार के उदासीनता के कारण कई सुविधाओं से वंचित है. उन्होंने युवाओं के तकनीकी एवं बेहतर शिक्षा हेतु बनाये गए प्रोफेशनल कॉलेज में पढ़ाई शुरू ना होने को लेकर भी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में हेमंत सरकार के द्वारा कोई पहल ना करने के कारण एवं उपयोग व रखरखाव नहीं होने से भवन बेकार हो रहे हैं. सांसद विद्युत महतो ने बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास योजना के तहत बन रहे हजारों मकानों के निर्माण की धीमी रफ्तार पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना सहित कई केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में हेमंत सरकार का रवैये अत्यंत दुःखद है. वहीं, पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि पूर्व की डबल इंजन सरकार में समस्याओं के संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई गई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का भी काम किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

केंद्र की मोदी सरकार एवं पूर्व की रघुवर सरकार ने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड राज्य में कई बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा कर वर्षों के इंतजार को खत्म किया. उन्होंने कहा कि राज्य में हर घर शौचालय, पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, नल से जल जैसी सफल योजनाएं इसका प्रमाण हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार के बेहतर सामंजस्य से वर्षों पुरानी मांग रंकिणी माता मंदिर के फ्लाईओवर निर्माण कार्य, सिदिरसाई रेलवे हॉल्ट एवं आसनबनी में विधुत सब स्टेशन का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ. वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में झारखंड की पहचान स्कैम झारखंड से स्किल झारखंड के रूप में स्थापित हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की दर्जनों योजनाओं को पूर्ववर्ती रघुवर सरकार में सफलतापूर्वक धारातल पर लागू किया गया परंतु साढ़े तीन साल में हेमंत सोरेन सरकार ने युवा, आदिवासी, महिला, किसान, बुजुर्ग, दिव्यांग समेत सभी वर्गों को छलने का कार्य किया है. भाजपा की डबल इंजन सरकार में कई बड़ी सफलताएं झारखंड के नाम रही. विकास की नई बयार तथा नया झारखंड भाजपा की सरकार में देखने को मिली. इस दौरान जिला महामंत्री अनिल मोदी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्वी विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, सुदीप डे, चंचल चक्रवर्ती, राजू सरदार, रमेश नाग, कुमार अभिषेक, मिथिलेश साव, रंजीत सिंह, ओम पोद्दार, रविन्द्र सरदार, खेला राम बेसरा, होपना महाली, मनोज सरदार समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur incident : टेल्को में पार्किंग के दौरान नाली में घुसी कार, बाल-बाल बचे कार सवार लोग
खबर

Jamshedpur incident : टेल्को में पार्किंग के दौरान नाली में घुसी कार, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

October 27, 2026
Jharkhand cyclone alert : रौद्र रूप लेकर आगे बढ़ रहा है समुद्री चक्रवात ‘अर्नब’, शाम से झारखंड में दिखने लगेगा असर, कोल्हान समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
खबर

Jharkhand cyclone alert : रौद्र रूप लेकर आगे बढ़ रहा है समुद्री चक्रवात ‘अर्नब’, शाम से झारखंड में दिखने लगेगा असर, कोल्हान समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

October 27, 2026
Jamshedpur rural rss : चाकुलिया में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव
खबर

Jamshedpur rural rss : चाकुलिया में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

October 27, 2026
Next Post

Jharkhand cyber police alert - झारखंड पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए किये ये उपाय, ऐसे कर सकते है आप शिकायत, तत्काल पुलिस देगी राहत

Train accident update - बालासोर ट्रेन हादसा अपडेट, अब तक 30 की मौत की सूचना, टाटानगर से होकर जाने वाली पुषोत्तम और उत्कल को किया गया डाइवर्ट, ट्रेन हादसे के शिकार हुए बहरागोड़ा के मजदूर भी, केंद्रीय रेल मंत्री घटनास्थल की ओर रवाना, टाटानगर में भी खोला गया हेल्प डेस्क, देखिये हेल्पलाइन का नंबर

Jamshedpur rural : गुड़ाबांदा के सुझाव यात्रा के पांचवें पड़ाव में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने की विभिन्न गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक, वर्तमान की राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर की चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत टॉकीज के नजदीक भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार देर रात करीब 12 बजे...

Horoscope Know Your Day Tuesday 27th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 27th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

मेष राशिआज अपने खूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। संयम और साहस का दामन थामे...

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

by Team Sharp Bharat A
October 26, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 135 होमगार्ड जवानों को हटाकर उनके...

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

by Team Sharp Bharat A
October 26, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के संकोसाई स्थित श्यामनगर की दो गलियों में रहने...

tata steel employee big decision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में हुए नुकसान को दूर करने का लिया गया फैसला, एनएस ग्रेड को रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी मेडिकल फैसिलिटी, हाउस रेंट को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

by Team Sharp Bharat D
October 26, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के लिए सोमवार को बड़ी खबर सामने आयी है. कंपनी के करीब 11 हजार कर्मचारियों के...

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के परिसर में विजयादशमी के पावन अवसर पर एक...

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय...

jharkhand munda samaj : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ऑनलाइन खतियान में जाति के कालम में सुधार का किया अनुरोध

jharkhand munda samaj : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ऑनलाइन खतियान में जाति के कालम में सुधार का किया अनुरोध

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज के...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

tata steel employee big decision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में हुए नुकसान को दूर करने का लिया गया फैसला, एनएस ग्रेड को रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी मेडिकल फैसिलिटी, हाउस रेंट को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News