
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के श्रीराम मंदिर के पास दहेज में कार नहीं देने पर तीन माह पूर्व ब्याह कर आई पल्लवी कुमारी को उसके पति व ससुराल वालों ने जमकर पीटा. उसे घर से बाहर निकाल दिया गया है. पल्लवी के मायके वालों के विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है. घटना में तीन लोग घायल हुए हैं. घायल पल्लवी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. औरंगाबाद निवासी पल्लवी कुमारी के आवेदन पर सोनारी पुलिस ने पति जयप्रकाश, ननंद समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार पल्लवी की शादी 22 फरवरी को जयप्रकाश के संग हुई थी. जयप्रकाश एचसीएल कंपनी में सीनियर डेवल्पर है. शादी के कुछ दिनों के बाद से दहेज में कार की मांग को लेकर पल्लवी से मारपीट हो रही थी. इसकी जानकारी पल्लवी ने अपने मायके पक्ष को दी. मायके पक्ष से लोग शुक्रवार सुबह बातचीत करने सोनारी पहुंचे, जहां मारपीट की गयी.












