चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में बनी खिचड़ी, सब्जी और चटनी का वितरण किया गया. महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ समीर सेना के संयोजक राजेश मोहंती ने मां लक्ष्मी की पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की इसके पश्चात उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. हजारों लोग श्रद्धा पूर्वक जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रसाद वितरण कार्यक्रम में कमेटी के अप्पु सीट, तुषार धल, विकास खामराई, पप्पू दास, कान्हुराम दास, समीर सीट, जयदेव सीट, उमेश भारती, समीर सीट, चंदन सीट, राजेश दोलाई समेत अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.












