धनबाद : सोमवार की सुबह अवैध बालू खनन मामले को लेकर इडी की टीम धनबाद और हजारीबाग के 5 बड़े कारोबारियों के यहां पहुंची और छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी अभी भी जारी है. अवैध बालू खनन का मामला बिहार के औरंगाबाद से भी जुड़ा बताया जा रहा है. धनबाद में जगनारायण सिंह, सुरेन्द्र जिंदल, अशोक जिंदल, टीपी सिंह और पुंज सिंह के आवास और कार्यालय में इडी की छापेमारी जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि जगनारायण सिंह कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व नवरंगदेव सिंह के बेटे है और मूलत: बिहार के रहने वाले है. बालू खनन के साथ साथ इन कारोबारियों के और भी कई व्यवसाय है. पेट्रोल पंप, हार्डकोक, कंस्ट्रक्शन के भी कार्य करते हैं. इडी की संयुक्त टीम कारोबारियों के आवास समेत कार्यलाय में सुबह चार बजे ही पहुंच गई. जांच के दौरान सभी दस्तावेज खंगाले जा रहे है. साथ ही आवाजाही भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है. न किसी को बाहर से अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को दफ्तर और आवास से बाहर. पिछले कुछ समय से इडी ने झारखंड में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. लगातार व्यवासियों और राजनेताओं के उपर दबिश दी जा रही हैं.












