चक्रधरपुर : नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती करने एवं फिर उसका गर्भपात कराने वाले युवक अदनान खान नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि चक्रधरपुर लोको कॉलोनी निवासी अदनान खान नामक युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की की मां ने रविवार रात चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. दर्ज मामले के अनुसार लोको कॉलोनी निवासी अदनान खान ने दो साल पहले अपना नाम बदलकर उसकी नाबालिग बेटी से देवगांव स्थित शिव मंदिर में विवाह कर लिया था. उस वक्त उसने अपना नाम अमित बता कर विवाह किया था. इसके बाद उसकी नाबालिग बेटी को अदनान खान अपने साथ टेबललाइन स्थित एक भाड़े के घर में रखने लगा. लगभग डेढ़ साल से उसकी बेटी अदनान के साथ रहती थी.(नीचे भी पढ़ें)
इसी बीच उसे पता चला कि अदनान ने नाम बदलकर उसकी बेटी से विवाह किया था. लेकिन इसके बावजूद उसने अदनान को अपना दामाद मान लिया. अदनान ने भी यह भरोसा दिलाया कि वह उसकी नाबालिग बेटी को सही तरीके से रखेगा, लेकिन नाबालिग जब गर्भवती हुई तो अदनान ने उसका गर्भपात करा दिया. अदनान के माता-पिता नहीं चाहते थे कि नाबालिग उनकी बहू बने. अदनान के परिवार वाले टेबुललाइन पहुंचकर झगड़ा करते थे.(नीचे भी पढ़ें)
कुछ दिनों से लगातार हो रहे झगड़े को लेकर नाबालिग की मां ने रविवार को चक्रधरपुर थाना में पहुंचकर अदनान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. नाबालिग की मां ने कहा कि उसकी नाबालिग बेटी फिर दो महीने की गर्भवती है और अदनान फिर उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव डाल रहा है. साथ ही अदनान के परिवार वाले उसकी बेटी को बहू बनाने से इनकार कर रहे हैं. इसे लेकर पुलिस ने अदनान के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया.











