नयी दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास ने लगातार पांचवें साल राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क, 2023 में शीर्ष स्थान हासिल करना जारी रखा, जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थान हासिल किया है.आईआईएससी बेंगलुरु ने ‘समग्र’ श्रेणी में आईआईटी दिल्ली के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है. इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी मद्रास ने लगातार आठवें साल शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे को श्रेणी में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)
दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस और हिंदू कॉलेज ने कॉलेजों में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है, इसके बाद प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई का स्थान है. आईआईएससी बेंगलुरु को अनुसंधान के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है, जबकि आईआईटी कानपुर को नवाचार के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है. प्रबंधन कॉलेजों में, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद को आईआईएम बैंगलुरु और आईआईएम कोझिकोड के बाद शीर्ष स्थान दिया गया है. जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई ने नौंवा स्थान हासिल किया है.(नीचे भी पढ़े)
फार्मेसी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद को पहला स्थान मिला है. जामिया हमदर्द और बिट्स पिलानी को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है. इसी तरह कानून के लिए नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली और एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद रैंकिंग में हैं.











