सरायकेला : जनता दल यूनाइटेड कोल्हान प्रमंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सरायकेला-खरसावां डोबो चौक कैंप कार्यालय जेडीयू परिसर में आयोजित किया गया. विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद खीरू महतो एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह उपस्थित थे. अशोक चौधरी ने कहा कि जनता और कार्यकर्ता हमारी जान हैं और हम जितना समय अपने कार्यकर्ता को देंगे हम उतना अपनी पार्टी का न्यू मजबूत करेंगे. आगामी चुनाव में कामयाब होंगे और दूसरी तरफ खीरू महतो ने कहा कि हम इस अभियान के तहत अपने कार्यकर्ता को बताना चाहते हैं कि मंत्री नीतीश बेदाग हैं और हमारे सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर 2024 का अभियान को जीत के रूप में बदलना है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी तरफ युवा प्रदेश के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने यह कहा कि नीतीश एक नाम नहीं एक विचार है, युवा हमारी पार्टी की जान है और जितना हो सके युवा पीढ़ी को जोड़ना है और जेडीयू को मजबूत बनाना है. वहीं विशिष्ट नेता वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में सभी लोगों को संबोधित किया और शॉल उढाकर सभी नेताओं को सम्मानित किया एवं कमल चौबे ने इस आयोजन का संचालन किया ओर सभा का समापन किया गया. कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, कौशल कुमार, महासचिव संजय सिंह, महासचिव श्रवण कुमार एवं अनेकों नेता उपस्थित थे एवं दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली.











