जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में बजरंगी स्पोर्टिंग द्वारा आयोजित इंटर बस्ती लीग मैच फुटबॉल प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर विजेता टीम मोहित क्लब को नकद राशि एवम ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. उपविजेता टीम को कदमा क्लब को बस्ती के मुखिया सुरेश मुखी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधार कर कदमा क्लब को पुरस्कृत किया गया. सम्मानित अतिथि के रूप में जेएफए के पूर्व खिलाड़ी रितेश मुखी द्वारा बेस्ट गोलकीपर को पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कुल 16 टीमें भाग लिए थे जिसमें मोहित क्लब ने 3 गोल मारकर जीत हासिल किया. महेश मुखी ने आपने संबोधन में संबोधित करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स के माध्यम से एक दूसरे से मिलनसार होता है. साथ ही स्वस्थ भी कायम रहता है. इस तरह समाज के खेल खुद आयोजन किया जाना चाहिए. इस कार्य क्रम में मुख्य रूप से शामिल करण मुखी, शंकर मुखी, पावन मुखी, सावन मुखी, कपिल मुखी इत्यादि लोग शामिल थे.











