जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस द्वारा तमाम कमर्शियल बिल्डिंग में पार्किंग एरिया बनाये जाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को एक बार फिर साकची गोलचक्कर के समीप स्थित कॉमर्शियल बिल्डिंग के खिलाफ यह अभियान चलाया गया. हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया की नींद उड़ गई है, लगातार हाई कोर्ट ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया से यह सवाल पूछ रहा है कि बड़ी-बड़ी इमारतें बन गई उसका पार्किंग कहां है, वैसे अवैध रूप से पार्किंग में चल रहे दुकान पर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया ने कार्रवाई की दो दर्जन से ज्यादा होटल और मॉल के दुकान को हटा दिया गया हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन दुकान को हटाया गया जो पार्किंग में दुकान चल रहा था, साथ ही होटल स्मिता के मालिक ने प्रशासन पर 24 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पार्किंग के नाम पर 24 लाख रुपए प्रशासन ले ली है, लेकिन अब कार्रवाई कर रही है. इतना ही नहीं जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के साथ होटल संचालक और दुकानदारों ने धक्का-मुक्की भी की, हालांकि फोर्स के आने के बाद मामला शांत हुआ. वही नोटिफाइड एरिया ने 10 दिन का समय होटल संचालक और दुकानदारों को दिया है अगर 10 दिन में पार्किंग खाली नहीं हुआ तो एफआईआर के साथ कार्रवाई करेंगी. वही कुछ बिल्डिंग और पार्किंग को लेकर सीलिंग भी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब हो कि इन तमाम बिल्डिंग में पास किये गए नक्सा के आधार पर इनके बेसमेंट मे पार्किंग स्थल होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं करके बिल्डिंग मालिक उक्त बेसमेंट के पार्किंग स्थल को कमर्शियल रूप मे इस्तेमाल करते हैं और वहां से अलग मुनाफा कमाते हैं, ऐसे मे उक्त बिल्डिंग मे आने जाने वाले लोग अपने वाहनो को सड़क किनारे पार्किंग करते हैं, और इसी कारण अक्षेस विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. पूर्व में नक्सा विचलन करने वाले तमाम बिल्डिंग मालिकों को नोटिस दिया जा चुका था, और कइयों ने पार्किंग स्थल बना लिया है, लेकिन सरकारी आदेश को दरकिनार करने वालों के खिलाफ अक्षेस विभाग ने मंगलवार को करवाई की.












