
चौका : मंगलवार देर रात चौका- कांड्रा मार्ग पर चौका थाना अंतर्गत खुचीडीह ग्राम के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या जेएच 02एम- 1290 अनियंत्रित होकर पेड़ों को तोड़ते हुए झाड़ियों में घुस गया. दुर्घटना के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची चौका पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल भेजा. ट्रक चौका की तरफ से गम्हरिया जा रही थी. ट्रक में इंडियन ऑयल का खाली गैस सिलेंडर था जो झाड़ियों में बिखर गया. वहीं राहगीरों ने चालक की मदद करते हुए उसे बाहर निकाला जिसके सर पर चोट आई है और पैर टूट गया है.














