बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत के कई गांवों में बीते शाम हुई बारिश और आंधी से अनेक घरों के छप्पर उड़ गए है. पंचायत के मंगड़ोशोल गांव में सेराल सोरेन, नंदलाल सोरेन के घर के छप्पर आंधी से क्षतिग्रस्त हो गया है. वही स्वर्गछिड़ा गांव में भी घरों के भी छप्पर उड़ गए हैं. आंधी से घरों में लगी टाली उजड़कर टूट गयी है. इससे गृह स्वामी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आंधी से हुए क्षति से गृह मालिकों को भारी नुक्सान हुआ है और उन्हें पुनः घर को बनवाने में काफी परेशानी होगी.














