जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट के सहयोग से इचड़ा पंचायत भवन में छठा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य शिविर में जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ जया मोइत्रा, कार्यकर्ता एवं इंटर्न राधेश्याम कुमार, तरन्नुम, अरविन्द पटेल, तन्वी, पृथ्वी, श्यामली, पूनम मुख्य रूप से शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर में 45 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 10 लोगों का चयन नेत्र ऑपरेशऩ के लिए किया गया. जरूरत के अनुसार लोगों को दवा व चश्मा भी प्रदान किया गया. शिविर का संयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया. शिविर के दौरान यूसीआइएल के क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे. अगला स्वास्थ्य शिविर गोहोला पंचायत भवन में आयोजित किया जायेगा, जहां बागजाता, बाकरा, भादुआ, गोहोला, फुलझरी, कान्यकुला, पाटनीपल, बदिया के ग्रामीण शिविर का लाभ उठा सकेंगे.



