अनिल कुमार/बोकारो : क्षत्रिय कल्याण समिति एवं शृंखला पारस अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में दर्जनों मरीजों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की गयीं. शिविर में शहर के कई नामचीन चिकित्सकों द्वारा विभागवार स्पेशलिस्ट के द्वारा मरीजों की जांच की गई. यह शिविर दोपहर दो बजे तक चला. (नीचे भी पढ़ें)
क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष शलेंद्र सिंह ने बताया कि समिति की ओर से हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगा कर गरीबों एवं अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाइयां दी जाती हैं. हमारी संस्था हर साल गरीब एवं वंचित लोगों के लिए भी कुछ-कुछ काम करती रहती है.



