अनिल कुमार/बोकारो : गुरुवार को चास मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को आरोपी महादेव रजवार की मां एवं बहन उससे मिलने मंडल कारा गेट पर आई थीं. इसी दौरान परिवार वालों के साथ उसकी बहस हो गई, जिसके बाद जेल सुरक्षाकर्मी उसे अंदर ले गये. अनुमान लगाया जा रहा है कि गुस्से में आकर कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है. जेल प्रशासन फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है. जेल सुपरिंटेडेंट अनिमेष चौधरी ने बताया कि इस संबंध में अन्य बंदियों से पूछताछ की जा रही है कि बंदी महादेव रजवार को चोट कैसे लगी है. जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के मामले में 18 अगस्त 2022 से चास मंडल कारा में बंद है.(नीचे भी पढ़ें)
इधर सदर अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि बंदी को गंभीर चोट लगी है।इतना गंभीर चोट ऊंचाई से गिरने से ही लग सकती है। इस बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बंदी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया है।




