जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को उमस और गर्मी से हाल बेहाल रहा. इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान दोपहर 1.30 बजे 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सुबह 5.30 बजे सबसे अधिक आद्रता (ह्यूमिडिटी) 77 फीसदी रिकॉर्ड की गयी और सबसे कम दोपहर 12.30 बजे 31 फीसदी रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
नीचे पढ़ें प्रति घंटा तापमान-
समय — अधिकतम तापमान
सुबह 10.30 बजे – 38.4 डिग्री
सुबह 11.30 बजे – 39.6 डिग्री
दोपहर 12.30 बजे – 41.4 डिग्री
दोपहर 1.30 बजे – 41.6 डिग्री
दोपहर 2.30 बजे – 40.4 डिग्री
दोपहर 3.30 बजे – 36.8 डिग्री
शाम 4.30 बजे – 35.6 डिग्री
जानें रविवार को कैसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग रांची केंद्र के हेड सह साइंटिस्ट डॉ अभिषेक आनंद ने हिटवेब को लेकर पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, पलामू, चतरा में हिटवेब को लेकर ऑरेंज जारी किया है. वहीं अन्य हिस्सों में हिटवेब को लेकर येलों अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दक्षिणी, उत्तर पूर्वी भागों में दोपहर बाद शाम बाद गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश को लेकर भी येलों अलर्ट जारी है.



