बोकारो:झारखंड शिक्षा और योजना के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र चास और स्कूल रुआर अभियान 2023 के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने किया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि बच्चों की शत-प्रतिशत और स्कूलों में उपस्थिति शिक्षा नीति के तहत बच्चों को लाभान्वित करने तथा और स्कूल के बाहर पढ़ रहे या नहीं पड़ रहे दोनों हालात में बच्चों को स्कूल मिलाकर कैसे नामांकित कराया जाए तथा शिक्षा के क्षेत्रों में कैसे गुणात्मक विकास हो इन पहलुओं पर चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़े)
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इसको लेकर सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी कार्यक्रम को क्रियान्वयन करने के लिए बैठक आयोजित की गई है. बैठक में चास प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया पंचायत समिति तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.




