जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रीय आजसू पार्टी ने संकल्प दिवस के रूप में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. क्षेत्र के गदड़ा में आयोजित समारोह में सबसे पहले पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने पार्टी का झंडोत्तोलन कर एवं शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी एवं केंद्रीय सचिव प्रो रविशंकर मौर्या केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वपन सिंहदेव, केंद्रीय महासचिव सागेन हांसदा, मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहित उपस्थित थे. प्रो रवि शंकर मौर्या ने कहा कि झारखंड के शहीदों का सपना अधूरा है. निश्चित तौर पर झारखंड आज झारखंडियों के हाथ में है, पर जो सपना संजोया था हमारे पूर्व के नेताओं ने, वह अधूरा है और उसे पूरा करने की जिम्मेवारी आजसू महसूस करती है और आजसू कार्यकर्ता इसे पूरा करने के लिए आज के दिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रही है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य वक्ता, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जमशेदपुर के धरती पर 1986 में तब तत्कालीन नेताओं ने झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए युवाओं का एक समूह आजसू की स्थापना कर तैयार किया ताकि युवा शक्ति अलग राज्य की स्थापना जोरदार ढंग से करा सके. निश्चित तौर पर आजसू की स्थापना के बाद झारखंड आंदोलन काफी तेजी आई और झारखंड राज्य की स्थापना भी हुई. किंतु जिस उद्देश्य के लिए तत्कालीन नेताओं ने झारखंड निर्माण का संकल्प लिया कि समतामूलक समाज हो, शोषण विहीन समाज हो, सर्वांगीण विकास हो, जल जंगल जमीन और यहां के निवासियों का पूर्ण संरक्षण होरहने वाले लोगों का पूर्ण संरक्षण हो शैक्षणिक विकास हो आर्थिक, सामाजिक विकास हो, इसे जहन में रखकर झारखंड का निर्माण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आज भी झारखंड में गरीब गुरबों का शोषण जारी है, खनिज संपदा से भरा यह राज्य किंतु यहां की जनता गरीब है. मजदूरों का पलायन शिक्षा के लिए छात्रों का पलायन मनोरम वन होने के बावजूद भी पर्यटन का अभाव रोजगार का अभाव इन समस्याओं से हमारे शहीदों का झारखंड उनके सपनों का झारखंड आज तक नहीं बन पाया, आजसू पार्टी यह महसूस करती है जिन उदेश्यो के साथ झारखंड की स्थापना हुई वह पूरा नहीं हुआ और आज हम सब संकल्प लेते हैं कि अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने का काम हम सब करेंगे. पार्टी के महासचिव श्री रामचंद्र सहिस, पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी श्री रविशंकर मौर्या, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन सिंह देव, केंद्रीय सचिव सागेन हांसदा, व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन एवं कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे श्री संजय मालाकार उपस्थित थे.





